Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी सरकार

PWD में बड़ी फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भूपेश बघेल की कम नहीं हो रही टेंशन, महादेव ऐप मामले में चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस । congress party to approach election commission of india on mahadev app issue


भूपेश बघेल की बढ़ी टेंशन।- India TV Hindi
Image Source : PTI भूपेश बघेल की बढ़ी टेंशन।

नई दिल्ली : महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ईडी जल्द ही समन भेजेगी। दरअसल इस मामले में गिरफ्तार असीम दास के मोबाइल (आईफोन 12) से ईडी को 29 सेकेंड का एक रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज मिला है। यह मैसेज दुबई में बैठे शुभम सोनी ने असीम को भेजा था। यही इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग के पास भी जा रही है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ईडी द्वारा झूठे आरोप लगाकर भूपेश बघेल को चुनाव से पहले परेशान किया जा रहा है।

असीम और शुभम सोनी के बीच हुई बातचीत

बता दें कि शुभम सोनी इस रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज में असीम से कह रहा है कि "भाई तू एक काम कर, तू न अभी के अभी इंडिया निकल और क्या बोलते हैं, मेरे को न भयंकर कॉल मेसेज आ रहे हैं उधर से पैसे के लिए, तो तू एक काम कर तू वहां निकल... मैं तेरे को न वहां पर रायपुर के ब्रांच से 8/10 करोड़ दिलवा रहा हूं, तो तू वहां पर छोड़वा देना, बघेल जी के पास। ठीक है... और क्या बोलते हैं, एक बार बात भी कर लेना कि काम वाम न बंद हो अपना कोई भी और बाकी तो मैं करवा दूंगा नेक्स्ट टाइम में। अभी इलेक्शन टाइम चल रहा है न,तो हो नही पा रहा है।"

असीम के मोबाइल से मिली ऑडियो क्लिप

ईडी द्वारा गिरफ्तार आरोपी असीम और दुबई में बैठे महादेव ऐप के मालिक शुभम सोनी के बीच का ये ऑडियो नोट ईडी को असीम के मोबाइल फ़ोन में व्हाट्सएप चैट से बरामद हुआ है। इसी व्हाट्सएप चैट के ऑडियो नोट और शुभम सोनी के बयानों के आधार बनाते हुए ईडी जल्द ही तत्कालीन एसपी प्रशांत अग्रवाल और सीएम भूपेश बघेल को समन भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही आरोपी असीम और कांस्टेबल भीम सिंह से पूछताछ कर दुबई से मध्यप्रदेश आये 508 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल भी खंगालने की कोशिश कर रही है। इसमें जांच एजेंसी के सामने कुछ और सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें-  

Chhattisgarh Election: भूपेश बघेल पर बरसे हिमंता बिस्वा सरमा, बोले- महादेव के नाम पर बनाया ऐप, मां कामाख्या नहीं करेंगी माफ

महादेव बेटिंग एप मामला: शुभम सोनी के दावों पर बोले भूपेश बघेल, 'मैं इस व्यक्ति को जानता तक नहीं और ना ही इससे कभी मिला'

Latest India News


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें