Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बॉलीवुड का छत्तीसगढ़ कनेक्शन, रायपुर में Bastar The Naxal Story का ट्रेलर लॉन्च, रील पर दिखेगी नक्सलगढ़ की कहानी

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 5, 2024

Trailer launch of Bastar The Naxal Story

Trailer launch of Bastar The Naxal Story द केरला स्टोरी फिल्म की अपार सफलता के बाद विपुल अमृतलाल शाह ने बॉलीवुड के छत्तीसगढ़ कनेक्शन को पेश किया है. बस्तर द नक्सल स्टोरी से इस काम को साकार करते हुए विपुल अमृतलाल शाह अब दर्शकों को नक्सलगढ़ की कहानी दिखाने जा रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर रायपुर में लॉन्च किया गया. 15 मार्च को यह फिल्म पूरे देश में रिलीज होगी. Naxalgarh story on reel

रायपुर: फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी से विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की तिकड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने को तैयार है. आईपीएस अधिकारी के तौर पर अदा शर्मा इस फिल्म में लाल आतंक पर प्रहार करते दिखाई देने वाली हैं. रायपुर में मंगलवार को फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर लॉन्च किया गया. निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने Bastar The Naxal Story का ट्रेलर लॉन्च किया. निर्देशेक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा भी बस्तर द नक्सल स्टोरी के ट्रेलर की रिलीज के मौके पर रायपुर में मौजूद रहे.

नक्सल समस्या पर बनी है फिल्म: बस्तर द नक्सल स्टोरी की कहानी नक्सल समस्या पर आधारित है. इस फिल्म में नक्सलियों और सिक्योरिटी फोर्स के बीच होने वाले एनकाउंटर और संघर्ष को दिखाया जाएगा. फिल्म में बस्तर के लोगों की पीड़ा, सलवा जुडूम और उससे जुड़े विषयों को बारीकी से दिखाने का दावा किया गया है. द केरल स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी. मंगलवार से पहले इस मूवी के दो ट्रेलर और पोस्टर को रिलीज किया जा चुका है.

फिल्म की स्टारकास्ट ने क्या दावा किया: फिल्म की टीम और स्टारकास्ट का दावा है कि इस मूवी के जरिए सुदीप्तो सेन का जबरदस्त डायरेक्शन देखने को मिलेगा. इसके साथ ही अदा शर्मा इस सिनेमा में दमदार रोल में दिखाई देंगी. फिल्म के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने की पूरी क्षमता की बात इस फिल्म की टीम कर रही है.

"आपको इस फिल्म में अदा शर्मा नहीं दिखेगी. आप फिल्म का ट्रेलर देखिए हमने सच दिखाने का प्रयास किया है. छत्तीसगढ़ के लोगों को पसंद आएगी तो मुझे बहुत खुशी होगी. छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह फिल्म बनाई है": अदा शर्मा, अभिनेत्री

ताड़मेटला नक्सली हमले को भी फिल्म के विषय में शामिल किया गया: फिल्म की टीम के मुताबिक इस फिल्म में ताड़मेटला नक्सल अटैक को भी दिखाया गया है. जिसमें 76 जवानों की शहादत हुई थी. यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में झीरम हमले और अन्य नक्सली एनकाउंटर के दृश्य को रील पर फिल्माया गया है. कुल मिलाकर इस मूवी में नक्सलवाद की कहानी को पिरोया गया है. इस फिल्म के पहले ट्रेलर में आईपीएस के किरदार में अभिनेत्री अदा शर्मा रील पर कई दमदार डॉयलॉग्स बोलते हुए दिखाई दे रही हैं. वह कह रही हैं कि"बस्तर में हमारे 76 जवान शहीद हुए थे और देश की प्रतिष्ठित संस्था जेएनयू में इसका जश्न मनाया गया. बस्तर में भारत के टुकड़े करने की नक्सली साजिश रच रहे हैं और बड़े शहरों में बैठा नेटवर्क उनका साथ दे रहा है, नक्सलियों में ऐसी सोच कहां से आती है."

आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के रोल में अदा शर्मा: बस्तर द नक्सल स्टोरी में एक्ट्रेस अदा शर्मा नीरजा माधवन के किरदार में दिखाई दे रही हैं. कुछ दिनों पहले ट्रेलर के पहले पार्ट को रिलीज किया गया था. इसमें अदा शर्मा अपने डायलॉग से नक्सलियों को सीधे चुनौती देती नजर आ रहीं हैं.

"गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर गढ़चिरौली में इस फिल्म की शूटिंग हुई. फिल्म के बारे में आप देखकर बताएंगे कि यह कैसी बनी है. इस फिल्म को बनाने के लिए मैने 1967 से लेकर अब तक के कई लोगों से मुलाकात करने का काम किया.कई लोगों के कैरेक्टर इस फिल्म में आपको देखने को मिलेंगे. हमने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शूटिंग करने की परमिशन मांगी थी. बीजापुर, नारायणपुर और भद्रकाली इलाके में फिल्म की शूटिंग का परमिशन मांगा था लेकिन हमें अनुमति नहीं मिली. मानवीय त्रासदी और 50 साल से चल रही समस्या पर यह फिल्म बनी है. नक्सलवाद से भी सबसे ज्यादा महिलाएं पीड़ित होती है, इसलिए हमने फिल्म में महिला को लीड रोल में रखा है. इस फिल्म में कोई राजनीतिक मुद्दे को शामिल नहीं किया गया है और मानवीय मुद्दों को ही इसमें दिखाया गया है. नक्सलवाद की वजह से अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है": सुदीप्तो सेन, निर्देशक

15 मार्च को रिलीज होगी बस्तर द नक्सल स्टोरी: बस्तर द नक्सल स्टोरी 15 मार्च को रिलीज होगी. अभी तक इसके कुल दो ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किए गए हैं. साल 2023 में द केरला स्टोरी से विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा के ट्रिपल कॉम्बिनेशन ने सिल्वर स्क्रीन पर लाजवाब प्रदर्शन किया था. अब एक बार फिर इस तिकड़ी ने कमाल करने की पूरी तैयारी करने का दावा किया है. 15 मार्च को फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा कि बस्तर द नक्सल स्टोरी में कितना दम है.

'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन अदा शर्मा की फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें