Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: इंडिया गेट पर टॉवल में पहुंच गई लड़की और करने लगी ये सब, Video वायरल हुआ तो भड़के लोगों ने की ये मांग

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 20, 2024

Sannati Mitra ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को 2017 की मिस कोलकाता बताया है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 18 लाख फॉलोअर्स हैं. सन्नति दुर्गा पूजा के दौरान भी विवादों में रही थीं.

India Gate Sannati Mitra Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते है, जो हमें चौंका देते हैं. हाल ही में सफेद टॉवल में इंडिया गेट पर नाचते हुए एक लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.शहीद स्मारक पर ऐसे फूहड़ डांस को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है. सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सन्नति मित्रा है, जो पहले भी अपने विवादित वीडियो और हरकतों के कारण सुर्खियों में रह चुकी है.

सन्नति मित्रा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को 2017 की मिस कोलकाता बताया है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 18 लाख फॉलोअर्स हैं. सन्नति दुर्गा पूजा के दौरान भी विवादों में रही थीं. उस समय उन्होंने दो अन्य मॉडल्स के साथ दुर्गा पूजा पंडाल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें कई लोगों ने उनके कपड़ों के कारण अश्लील बताया था.

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर को मौलाना सज्जाद के साथ देख ट्रोलर्स ने क्यों लगाई क्लास? 'लुक' हुआ वायरल

इंडिया गेट पर अश्लील वीडियो से नाराजगी

इस बार सन्नति ने इंडिया गेट के सामने टॉवल में 'मेरे ख्वाबों में जो आए...' गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया. यह वीडियो सन्नति ने 'हैपी इंटरनेशनल मेन्स डे' की शुभकामनाओं के साथ पोस्ट किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद टॉवल में लिपटी सन्नति का डांस देखकर वहां मौजूद लोग हैरान थे.

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "इंडिया गेट जैसे पब्लिक प्लेस पर अश्लील वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक है. मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस मामले में कार्रवाई की जाए."

दूसरे यूजर ने लिखा, "यह हैं मिस कोलकाता–2017 सन्नति मित्रा. नजारा है इंडिया गेट दिल्ली का. रील बनाने वालों की बेशर्मी की वजह से यहां का माहौल अब दूषित हो चुका है. परिवार सहित घूमने आए लोगों को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ता है."

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें