Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज : बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 14, 2026

जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जन शिकायतों के निराकरण की करेंगे समीक्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां कलेक्टरेट सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आम जनता की विभिन्न शिकायतों और आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा करेंगे।

इस संपूर्ण कार्यवाही का संचालन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करना, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निरंतर मॉनिटरिंग और लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में प्रदान करना है।

जनसम्पर्क अधिकारी प्रियंका रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय का निरीक्षण करेंगे। यहाँ वे जिले के पहले मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही, जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में उद्यमियों, प्रगतिशील कृषको एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।

प्रगतिशील कृषको से मुख्यमंत्री करेंगे चर्चा

संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों से चर्चा करेंगे। साथ ही जिले में एचडीपीएस तकनीक से लगाये गये कपास की खेती, कस्टम हायरिंग सेंटर, एफपीओ, शासन की विभिन्न योजना से ऋण लेकर खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वाले हितग्राही, दुग्ध उत्पादन, निमाड़ी गायो के संरक्षण, मछली बीज एवं मछली पालन पर किसानों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान संगठनों के पदाधिकारियों से भी ई-टोकन व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा करेंगे।

उद्यमियों से भी होगा संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद कार्यक्रम में जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं एग्रो इण्डस्ट्रीज, कपास एवं जिनिंग उद्योग, रिन्यूएबल उर्जा, वेस्ट मैनेजमेंट, इको फ्रेण्डली उत्पाद, विनिर्माण एवं नवाचार, स्टार्ट-अप के क्षेत्र में कार्य करने वाले सफल उद्यमियों से उनके कार्यक्षेत्र के संबंध में विस्तार से संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से वे 11.50 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बड़वानी के लिए रवाना होंगे। वे बड़वानी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5.35 बजे प्रस्थान कर इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वे शाम 6.20 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें