: कांग्रेस भी हुई राममय: PCC दफ्तर को लाइटिंग से सजाया गया, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे दिग्गज
Jagbhan Yadav
Mon, Jan 22, 2024
राजेंद्र यादव , भोपाल। आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर भारत समेत दुनियाभर में खुशी की लहर है। वहीं मध्य प्रदेश में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ कांग्रेस भी राममय हो गई है। पीसीसी दफ्तर को लाइटिंग से सजाया गया है। साथ ही PCC कार्यालय के बाहर राम मंदिर का पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया- राजीव गांधी का सपना हुआ साकार, राम मंदिर ने लिया आकार।

अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे कांग्रेस नेता
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर आज कांग्रेस राममय होगी। कांग्रेस नेता अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में राम भक्ति करेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भोपाल के झरनेश्वर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड में शामिल होंगे। जीतू के साथ पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी भी मौजूद रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी राजधानी में सुंदरकांड और भंडारे में शामिल होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव खरगोन में श्री राम कथा और भंडारे में शिरकत करेंगे। वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भोपाल के 5 नंबर मार्केट में हनुमान चालीसा करेंगे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन