Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थ

, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रेत माफिया का खूनी हमला! : चेक पोस्ट पर फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 25, 2026

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रेत माफिया का आतंक एक बार फिर बेखौफ नजर आया। सरसई थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में देर रात रेत माफियाओं ने रेत कंपनी की चेक पोस्ट पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हमला और कट्टे से की गई फायरिंग में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मुस्तरा गांव में शिवा कॉर्पोरेशन कंपनी को रेत खनन का ठेका मिला हुआ है। कंपनी द्वारा लगाए गए चेक पोस्ट पर रॉयल्टी की जांच की जाती है। बीती रात रेत माफिया बिना रॉयल्टी चुकाए ट्रैक्टरों से रेत निकालने की कोशिश कर रहे थे। जब कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

रेत माफियाओं ने चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला किया और कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सरसई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एडीएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें