Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Mp breaking news : स्वाद की पहली परीक्षा पूरी, बुंदेली शेफ सीज़न 4 को मिली पहली छह प्रतिभाएँ

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 30, 2026

स्वाद की पहली परीक्षा पूरी, बुंदेली शेफ सीज़न 4 को मिली पहली छह प्रतिभाएँ

अगले दो ऑडिशंस 10 और 20 जुलाई को होंगे

छतरपुर, जून 2026: बुंदेलखंड की रसोइयों से उठती महक अपने पहले पड़ाव को पार कर आगे बढ़ चली है। 'बुंदेली शेफ सीज़न 4' का पहला ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और इसके साथ ही इस बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता की नई यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले ही चरण में बुंदेलखंड की महिलाओं ने अपने स्वाद, रचनात्मकता और पाक-कला का ऐसा परिचय दिया कि प्रतियोगिता का रोमांच शुरुआत से ही देखने लायक बन गया।

बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले ऑडिशन में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 26 प्रतिभागियों में से 6 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अगले चरण के लिए स्थान बनाया। इन प्रतिभागियों में सौम्या जैन, हेमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, आकांक्षा प्रजापति, कल्पना अवस्थी और अलका आनंद के नाम शामिल है, जिन्होंने स्वाद के बूते अगले चरण के लिए अपनी जगह पक्की की। इन प्रतिभागियों ने अपनी खास रेसिपीज़ और प्रेज़ेंटेशन से जजेस को प्रभावित किया और यह साबित किया कि बुंदेलखंड की रसोइयों में स्वाद के साथ-साथ अद्भुत प्रतिभा भी बसती है।

बुंदेलखंड 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, "पहले ऑडिशन की सफलता यह बताती है कि बुंदेलखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हर रसोई में एक ऐसी कहानी छिपी है, जो अवसर मिलने पर पूरे क्षेत्र की पहचान बन सकती है। 'बुंदेली शेफ' का उद्देश्य सिर्फ विजेता चुनना नहीं, बल्कि उन महिलाओं को मंच देना है, जिनका हुनर वर्षों से घर की चारदीवारी तक सीमित रहा है। पहले ऑडिशन में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, उसने हमें विश्वास दिलाया है कि इस बार का सीज़न पहले से भी अधिक यादगार होगा।"

प्रतियोगिता की यात्रा अभी जारी है। जिन प्रतिभागियों ने पहले ऑडिशन में हिस्सा नहीं लिया, उनके लिए अभी-भी अपनी पाक-कला का जादू दिखाने का अवसर मौजूद है। प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन 10 जुलाई और तीसरा ऑडिशन 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इन दोनों चरणों के बाद चयनित प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और अंततः अगस्त के अंत में होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले तक पहुँचने के लिए मुकाबला करेंगी।

पिछले तीन सीज़न्स की तरह इस बार भी 'बुंदेली शेफ' सिर्फ स्वाद की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पहचान और सपनों को नई उड़ान देने वाला मंच बनकर सामने आया है। पहले ऑडिशन ने इसकी शानदार शुरुआत कर दी है और अब सम्पूर्ण बुंदेलखंड की निगाहें अगले दो ऑडिशंस पर टिकी हैं, जहाँ कई और प्रतिभाशाली महिलाएँ अपनी रसोई का जादू पूरे क्षेत्र के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें