Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थ

, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मध्य प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा युवा शक्ति मिशन : मंत्री सारंग

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 3, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में केंद्रीय बजट वर्ष 2026-27 के संदर्भ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री सारंग ने केंद्रीय बजट वर्ष 2026-27 में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए स्वीकृत प्रावधानों एवं निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में हासिल करने के लिए एक पृथक एवं ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ हर खिलाड़ी और युवाओं तक पहुँचे इसके लिए सतत निगरानी और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली अपनाई जाए। साथ ही उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति मिशन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री मनीष सिंह, उप-संचालक श्री बी.एस. यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री सारंग ने प्रदेश के युवाओं को संगठित, सशक्त एवं नेतृत्वशाली बनाने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति मिशन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मिशन के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा जिससे प्रदेश का युवा वर्ग विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।

युवा केंद्रित गतिविधियों को संभाग स्तर पर करें आयोजितमंत्री सारंग ने युवा कल्याण गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा।

उपलब्धियों, नवाचारों एवं सफल मॉडलों का हो प्रभावी प्रचार-प्रसारमंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के सतत कौशल उन्नयन और क्षमता विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने खेलों में नवाचार को प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए निर्देश दिए कि विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों एवं सफल मॉडलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़े और मध्यप्रदेश की सकारात्मक छवि राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो।

मंत्री सारंग ने खेल अधोसंरचना के विकास हेतु पीपीपी मॉडल को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें