Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में 13,476.94 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 3, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। यह अनुपूरक बजट कुल 13,476.94 करोड़ रुपए का है, जिसमें राज्य की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त आवंटन शामिल है। सरकार का कहना है कि अनेक विभागों को अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता थी, जिसे पूरा करने के लिए यह बजट तैयार किया गया है।

अनुपूरक बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त राशि से विकास कार्यों की गति बढ़ेगी और उन योजनाओं को मजबूती मिलेगी, जहां वित्तीय जरूरतें बढ़ गई थीं। यह चालू वित्त वर्ष का दूसरा सप्लीमेंट्री बजट है, जिसे सरकार ने समय पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सदन में प्रस्तुत किया।

आज 3 दिसंबर को विधानसभा की कार्यवाही नहीं हुई, क्योंकि भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राजधानी में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। इस कारण सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। अब अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा 4 दिसंबर को होगी, जिसमें विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों अपनी-अपनी बातें सदन में रखेंगे।

सरकार का मानना है कि यह बजट राज्य की वित्तीय जरूरतों को संतुलित करेगा और चल रहे कामों में रफ्तार लाएगा। आगामी दिनों में चर्चा पूरी होने के बाद बजट को अनुमोदन के लिए सदन में पारित किया जाएगा।

Tags :

#MPVidhansabha #SupplementaryBudget #MPBudget2025 #MadhyaPradeshNews #Bhopal #GasTragedyAnniversary #JagdishDeora #Politics #AssemblySession #StateBudget

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें