Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी सरकार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रधानमंत्री मोदी आज : राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का करेंगे शुभारंभ

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 28, 2026

 मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली होंगे शामिल

भोपाल, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को प्रातः 11:30 बजे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आज राजस्थान के अजमेर जिले से इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी तीन माह तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। सभी राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल भोपाल में अभियान का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएँ टीकाकरण के लिए पात्र होंगी। साथ ही अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएँ भी पात्र मानी जाएँगी। यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। निर्धारित अनुसार 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जाएगी। एचपीवी टीकाकरण केवल शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल और शासकीय मेडिकल कॉलेज जिनमें चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध हैं, में किया जायेगा। टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक अवलोकन में रखा जाएगा। अभियान अवधि के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें