Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कम, अगले दो दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 15, 2025

CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदलने वाला है. राज्य में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव कम होने लगा है. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौरा फिर से शुरू होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं अलगे दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है. 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ और उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में 3-4°C की गिरावट हुई. उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5°C की वृद्धि होने तथा अधिकतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है. 

रायपुर में आज का मौसम 

जम्मू के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आ रही हवाओं की दिशा बदलने छत्तीसगढ़ में प्रभाव देखने को मिल रहा है. बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग ने आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम 32°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने की संभावना है. 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें