Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ लेंगे सात फेरे

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 18, 2025

नई दिल्ली। क्रिकेटर रिंकू सिंह ( Rinku Singh) और सपा सांसद प्रिया सरोज (priya Saroj) के बीच शादी की चर्चाएं इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर के केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज (Tufani Sarij) ने की है। उनके अनुसार, रिंकू के परिवार से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात के दौरान शादी के संबंध में चर्चा हुई। सांसद ने यह भी बताया कि सगाई और शादी की तारीख संसद सत्र के बाद तय की जाएगी, जो 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। सगाई लखनऊ में होगी।

प्रिया (priya saroj) और रिंकू (rinku singh) के बीच जान-पहचान एक क्रिकेटर के जरिए हुई थी, जो प्रिया की सहेली के पिता हैं। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे और अब उनके परिवारों के बीच भी शादी के संबंध में सहमति बन चुकी है। इस जोड़े के लिए सगाई और शादी की तारीख रिंकू की खेल प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर तय की जाएगी ताकि उनके क्रिकेट करियर पर कोई असर न पड़े।

रिंकू सिंह (rinku singh), जो 22 जनवरी से इंग्लैंड में टी-20 मैच खेलने जा रहे हैं, कोलकाता नाइट राइडर्स से आईपीएल में भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम ने उन्हें (rinku singh) 13 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया है। इस दौरान उनके खेल कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए शादी के समय को योजनाबद्ध किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें