Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सावधान… : गैस की किल्लत में ठगों का जाल, एक्टिव हुए साइबर ठग, बुकिंग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 14, 2026

दिल्ली।  अमेरिका-इरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिस वजह से  LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को सिलेंडर मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच ठगी करने वाला गिरोह भी एक्टिव हो चुका है।

दरअसल, साइबर ठग लोगों को अलग-अलग बहाने बनाकर फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक के नाम पर कॉल आती है, तो कभी किसी ऑफर का लालच देते हैं। अब LPG गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग घबराकर एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करवा रहे हैं या जल्दी डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं. इस बीच साइबर ठग भी लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना सकते हैं।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि, शातिर ठग पहले गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आपको कॉल करेंगे और फिर बताएंगे कि ईरान में युद्ध के चलते गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें और फिर ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं। इस लिंक को क्लीक करते ही अकाउंट से पैसे कट सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि,  LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है। इस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर (जैसे इंडेन के लिए 7718955555) से बुक करें. किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें