: Gmail जल्द बंद होने वाला है? गूगल वालों ने खुद इसका जवाब दिया, क्या बताया?
Jagbhan Yadav
Mon, Feb 26, 2024

Gmail जल्द बंद होने वाला है? गूगल वालों ने खुद इसका जवाब दिया, क्या बताया?
Google ने अपनी Gmail सर्विस बंद होने वाली खबरों को लेकर अपने 'X' अकाउंट पर पोस्ट कर मामले की जानकारी दी. क्या जवाब दिया है?
क्या गूगल अपनी Gmail सर्विस बंद करने वाला है? इस खबर को लेकर गूगल का जवाब सामने आया है. दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर Gmail बंद होने की खबर बहुत चली थी. जिसे लेकर कई Gmail यूजर्स काफी परेशान थे. दावा किया जा रहा था कि 1 अगस्त, 2024 से गूगल Gmail बंद कर देगा.
NDTV में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे स्क्रीनशॉट में लिखा था,
'सालों तक दुनियाभर के करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ने के बाद हमारी अटूट संचार व्यवस्था Gmail की यात्रा खत्म हो रही है. 1 अगस्त, 2024 तक Gmail आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा. इसका मतलब है कि Gmail अब ईमेल भेज, रिसीव या स्टोर नहीं कर पाएगा.'
कई दिनों तक खबरें सर्कुलेट होने के बाद अब आखिरकार गूगल ने इस पर सफाई दी है. 'Gmail' के X अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है. उसमें लिखा है,

गूगल की इस सफाई के बाद अफवाहों पर विराम लग गया है. अब आप मौज से अपना सीवी, रिज्यूम, फोटो, आधार की फोटो, डॉक्यूमेंट या फलां-फलां भेज और मंगवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Gmail का पासवर्ड और मोबाइल नंबर हुए फुर्र, टेंशन नक्को, गूगल बाबा सब ठीक करेगाGmail कब शुरू हुआ था?
Gmail गूगल द्वारा दी जाने वाली फ्री ईमेल सर्विस है. 21 मार्च, 2004 को इसे लॉन्च किया गया था. Gmail अपने लॉन्च के समय में काफी चर्चा में रहा था. कारण थे इसके फीचर्स. उस वक्त गूगल ने अपने यूजर्स को एक GB की स्टोरेज फैसिलिटी दी थी. जो कि उस वक्त बाकियों के मुकाबले काफी ज्यादा थी. आज के वक्त में लोगों को ये स्टोरेज कैपेसिटी 15 जीबी की मिलती है. जबकि वो एक बार में 25MB की फोटो भेज सकते हैं. बड़ी फाइल भेजने के लिए यूजर्स अपनी गूगल ड्राइव से लिंक कर मैसेज भेज सकते हैं.
लॉन्च के बाद से गूगल अपनी ईमेल सर्विस Gmail को बेहतर और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए नए-नए फीचर एड करता आ रहा है. जैसे साल 2008 में गूगल ने 'Gmail लैब्स' लॉन्च किया था. इसके तहत यूजर्स अपने मर्जी के मेल्स को बुकमार्क कर सकते थे. साथ ही इस दौरान कस्टम कीबोर्ड शॉर्टकट और गेम्स लॉन्च किया था. साल 2015 तक गूगल ने Gmail को लगभग 72 अलग भाषाओं का सपोर्ट दे दिया था.

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन