Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जयपुर: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 20 करोड़ की मिली हेरोइन, पाकिस्तान कर रहा नशे की तस्करी*

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 24, 2024

जयपुर: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 20 करोड़ की मिली हेरोइन, पाकिस्तान कर रहा नशे की तस्करी

जयपुर: अनूपगढ़ जिले के 30 ऐपीडी गांव में करतार सिंह नाम के किसान के खेत में पीले रंग के चार पैकेट में 4 किलो हेरोइन बरामद हुई. 23 जुलाई को भी अनूपगढ़ की नेमीचंद पोस्ट के पास 2 किलो हेरोइन बरामद हुई थी. इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था. आज चार पैकेट में 4 किलो हेरोइन और बरामद हो गई. बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है.

पड़ोसी राज्य पंजाब ले जाते हैं हेरोइन:

पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को अधिकतर पड़ोसी राज्य पंजाब ले जाया जाता है. पंजाब के बड़े तस्करों के संपर्क पाकिस्तानी तस्करों से हैं. वह भारतीय सीमा में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप फेंकते हैं, जिसे लेने के लिए पंजाब के तस्कर राजस्थान पहुंचते हैं. पंजाब के तस्कर स्थानीय तस्करों से भी संपर्क करते हैं. रुपए का लालच देकर उन्हें भी इस काम में शामिल कर लेते हैं. फिलहाल बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया हुआ है.

15 जुलाई को तीन हेरोइन तस्कर हुए थे गिरफ्तार:

15 जुलाई को पाकिस्तान से तस्करी करके भारत लाई गई हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किए गए थे. तीनों करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की हेरोइन को राजस्थान के रास्ते पंजाब लेकर जा रहे थे.पुलिस और सीआईडी को श्रीकरणपुर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप आने के इनपुट मिले हुए थे.

🔷🔶🔜THE NEWS INDIA LIVE

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें