Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

इलाज के दौरान 2 की मौत

ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल डेका

डिप्टी CM अरुण साव ने मंजूर किए ₹14.25 करोड़

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया…’ महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 27, 2025

प्रयागराज महाकुंभ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी दी है. हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है और कहा है कि अगर उन्होंने सुसाइड किया तो वो उन लोगों के नाम कागज पर लिख कर जाएंगी जो उन्हें बदनाम और परेशान कर रहे हैं.

इस वजह से बेहद परेशान हैं हर्षा रिछारिया

हर्षा का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनका एक AI जनरेटेड फेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से वो बेहद परेशान हैं. हर्षा रिछारिया ने भावुक होते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहती दिखाई दे रही हैं कि कुछ लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए और अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर मुझे बदनाम किया जा रहा है.

हर्षा ने कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है कि एक लड़की आगे कैसे निकल गई. जो लोग यह सब कर रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं. जब तक मेरी सांस चलती रहेगी, मैं सनातन के लिए काम करती रहूंगी. जिस दिन भी आपको सुबह खबर मिले कि हर्षा नहीं रही या उसने सुसाइड कर लिया तो मैं सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया है

आपको बता दें कि प्रयागराज कुंभ से सबसे पहले वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया भोपाल की रहने वाली हैं.।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें