Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुंबई : इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से देशभर में हाहाकार: मुंबई एयरपोर्ट पर अफ्रीकी महिला का जोरदार हंगामा, यात्रियों ने इंडिगो पर

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने से देशभर के एयरपोर्टों पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगह लोग 10–12 घंटों से अधिक समय से फंसे हुए हैं, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों में भारी भीड़ जुट गई है। इस संकट पर केंद्र सरकार भी नजर बनाए हुए है और अधिकारियों ने संकेत दिया है कि स्थिति को सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

इसी बीच यात्रियों की नाराज़गी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे चर्चित वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जिसमें अफ्रीकी मूल की एक महिला इंडिगो के काउंटर पर पहुंचकर जोरदार विरोध करती दिखाई देती है। अपनी फ्लाइट कैंसिल होने पर वह लगातार कर्मचारियों से जवाब मांगती है, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने पर उग्र होकर चीखने-चिल्लाने लगती है। वीडियो में वह अंग्रेज़ी के बाद अपनी मातृभाषा में भी गुस्सा व्यक्त करती दिखाई देती है।

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने की वजह तो समझ आती है, लेकिन इंडिगो की तरफ से कोई अपडेट न मिलना और रिफंड या रीबुकिंग प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब न देना उन्हें और अधिक परेशान कर रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि हालात इतने खराब हैं कि “इंडिगो के काउंटर पर खड़े होकर भी कोई सुनने को तैयार नहीं है।”

महिला के हंगामे के बाद कई अन्य यात्री भी उसके समर्थन में आवाज उठाते देखे गए। कुछ ने कहा कि बदइंतज़ामी चरम पर है और कर्मचारी यात्रियों की पूछताछ का पर्याप्त जवाब नहीं दे पा रहे। इसी बीच महिला ने मीडिया से भी अपनी पीड़ा साझा की और पूछा—“हमारे पैसे कहां गए और हमें कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा?”

मुंबई के अलावा देश के अन्य बड़े एयरपोर्टों से भी ऐसी ही शिकायतें सामने आई हैं, जहां घंटों से इंतज़ार कर रहे यात्री अपनी अगली फ्लाइट्स की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें