Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

हैवानियत की हदें पार : 8 साल की मासूम को मजदूर ने बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

दिल्ली :- बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची खेलते समय उसके कमरे में घुस गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि लड़की ने हमले का विरोध किया और आरोपी के बाल खींचकर खुद को छुड़ाने में कामयाब रही। इसके बाद वह भागकर अपनी मां को सूचना देने पहुंची, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में 18 नवंबर को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। 

एक पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि स्थानीय लोग पीड़िता और आरोपी दोनों को पहले ही थाने ले आए थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नागर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि वह अविवाहित है और समयपुर इलाके में एक स्टील फैक्टरी में मजदूर के रूप में काम करता है। 

प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें