: Mahadev Satta App: ED ने दो जिलों के SP को किया तलब, पूछताछ जारी …
Jagbhan Yadav
Fri, Nov 10, 2023
Raipur*
Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाईन गेमिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में ED ने रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और एसपी अभिषेक पल्लव को पूछताछ के लिए तलब किया है. गुरुवार को अभिषेक पल्लव से ईडी ने लंबी पूछताछ की वहीं आज रायपुर एसएसपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
जानकारी के मुताबिक कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव गुरुवार को राजधानी रायपुर में स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर हुए थे. इस दौरान ईडी ने उनसे महादेव ऐप के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की जानकारी ली. उनसे लंबी पूछताछ की गई जिसके बाद पल्लव शाम को कवर्धा के लिए रवाना हुए.

इसी कड़ी में आज रायपुर के एसएसपी को ED ने पूछताछ के सिलसिले में सुबह करीब 10:30 बजे से राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी आफिस बुलाया था. सूत्रों के मुताबिक ईडी ने पहले दोनों पुलिस अधीक्षकों के व्हाट्सएप पर समंस भेजा था, जिसके बाद दोनों अफसर ईडी कार्यालय पहुंचे थे.
The news india live के व्हाट्सएप चैनल को Like करना न भूलें.



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन