Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिहार में सियासी हलचल, : नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 30, 2026

पटना। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बिहार की राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। वहीं आज नितिन नबीन ने अपने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है।

नितिन नबीन ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा।’

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने ट्वीट किया, “…आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन… pic.twitter.com/HegFFTvwwD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026

नियमों के अनुसार, राज्यसभा के लिए लिए निर्वाचित होने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने की बाध्यता के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। वहीं उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है। ऐसे में यहां उपचुनाव होना तय है. यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है।

वहीं इस सीट के लिए अब डॉ. संजय मयूख, ऋतुराज सिन्हा, रणवीर नंदन, अजय आलोक और ऋतुराज सिन्हा का नाम  सामने आ रहा है। इनमें से संजय मयूख के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जो वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रवक्ता हैं। इसके साथ ही उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें