Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र

मंडल ने बनाया नया रिकार्ड, 1 दिन में 14 लाख 53 हजार 645 वसूले गये जुर्माना

भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से परास्त कर महाराष्ट्र मंडल विजेता

सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: असम CM के आदेश पर राहुल गांधी पर FIR दर्ज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी रोकी

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 23, 2024

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विवादों में फंसती जा रही है। असम पुलिस ने काफिला रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे भिड़़ गए। इसके बाद असम में राहुल गांंधी की यात्रा को रोक दिया गया और CM हिमंत के निर्देश पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया है।

,

 

FIR registered against Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। असम पुलिस ने राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने आदेश पर राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, पुलिस ने इस यात्रा के साथ चल रहे करीब 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी के मामली चाेेटें भी आई है। इसके बाद असम सरकार और पुलिस ने यह कदम उठाया है। वहीं कांग्रेेस पार्टी असम के सीएम पर हमला बोल रही है।

 

https://twitter.com/himantabiswa/status/1749697344818626706?t=IHxx7jUCE3O62fVbyfejLQ&s=19

 

CM हिमंत बोले- राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज करें FIR

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक को निदेश दिए है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हिमंत बिस्वा ने अपने एक्‍स पर लिखा, ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी "नक्सली रणनीति" हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

 

 

राहुल ने कल सड़क पर दिया था धरना

राहुल गांंधी ने एक दिन पहले सोमवार को गुवाहाटी के पास वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान का दौरा करने की योजना बनाई थी। योजना की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल से आग्रह किया कि वे अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले मंदिर का दौरा न करें। मंदिर की प्रबंध समिति ने भी कहा कि श्री गांधी को दोपहर 3 बजे से पहले प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांग्रेस नेता और उनके सहयोगियों को मंदिर की ओर जाते समय रोक दिया गया। इसके बाद वे सड़क जाम स्थल पर ही धरने पर बैठ गए थे।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें