Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद: : कांतरा़ की देवी का मज़ाक उड़ाने पर रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई दूसरी FIR

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

फिल्म कांतारा में दिखाए गए देवीय पात्र का मज़ाक उड़ाने के आरोप में अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन अब बेंगलुरु में दूसरी FIR होने से मामला और बढ़ गया है। हाई कोर्ट के वकील प्रशांत मैथल ने यह दूसरी शिकायत हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, रणवीर सिंह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर गुलिगा देव—जो कांतारा फिल्म में दिखाया गया देवीय पात्र है—की नकल उतारी और मज़ाकिया अंदाज़ में उसे “भूत” कहकर प्रस्तुत किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस हरकत से हिंदू समाज, विशेषकर तुलु समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग रणवीर सिंह की आलोचना करने लगे। बढ़ते विवाद के बीच रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर माफीनामा जारी करते हुए कहा कि उनका किसी धार्मिक आस्था का मज़ाक उड़ाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ ऋषभ शेट्टी के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उसकी झलक प्रस्तुत कर रहे थे। रणवीर ने कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे दिल से माफी मांगते हैं।

विवाद तब शुरू हुआ था जब रणवीर सिंह IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) के मंच पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांतारा के किरदार की नकल करते हुए कुछ हरकतें कीं, जिसे मंच से नीचे उतरने के बाद एक वीडियो में और विस्तृत रूप से देखा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनके खिलाफ शिकायतों की बाढ़ आ गई और अब दूसरी FIR ने विवाद को और गहरा दिया है।

Tags :

Ranveer Singh, Kantara, FIR, Bengaluru News, Bollywood Controversy, Religious Sentiments

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें