Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पीएम आवास योजना से वंचित हैं जिला महोबा के ग्राम पंचायत रैवारा का खोड़ा न 1 के निवासी..

Jagbhan Yadav

Fri, Jan 12, 2024

योगी सरकार आने से जगी है आस

महोबा (द न्यूज़ इंडिया )। महोबा जिले में पीएम आवास की मुद्दा पिछली सरकार की दौर में सुर्खियों पर रहा, भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका में लगातार हमलवार रहा और हर गरीबों को उनका पक्का मकान दिलाने प्रदर्शन करने सड़क पर उतरा खामियाजा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की दौर में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई। ऐसे में अब हर गरीब परिवारों को पीएम आवास मिलने की आस जग गई हैं।



दरसल हम बात कर रहें हैं उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के ग्राम पंचायत रौवारा का खोड़ा की। जहाँ नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्डो कोआबादी घोषित करने जिला प्रशासन को दी गई हैं , जिसमें वार्ड प्रगति नगर व ग्राम पंचायत रैवारा भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सम्बन्धित वार्ड के दस्तावेज तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। लेकिन यह वार्ड अब तक आबादी घोषित नहीं हो सका। जबकि इस वार्ड के निवासियों को सरकार द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शौचालय निर्माण कर नहीं दिया गया है। अब इस वार्ड को आबादी घोषित नहीं किया गया है। जिसके कारण सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम आवास से वंचित होना पड़ रहा हैं।



बतादें इस वार्ड में 1000 से भी अधिक परिवार निवासरत हैं जो स्थानीय प्रशासन की अनदेखी का दंश झेल रहा हैं.. या यूं कहें की स्थानीय प्रशासन जान-बूझकर इन वार्डवासियों को पीएम आवास का लाभ ही नहीं देना चाह रही हैं। अब ऐसे में इस वार्ड के लोंगों को नई सरकार बनते ही एक किरण की नई उम्मीद जगी है। गौरतलब दबी जुबान ए सुनने को मिल रहा है कि पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने के स्थिति में प्रशासन को आनेवाले लोकसभा चुनाव व नगरीय चुनाव में चुनाव बहिष्कार का सामना करना पड़ सकता हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि इस वार्डवासियों को आवास का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की ओर से क्या-कुछ पहल की जाती है, या इन वार्डवासियों को मजबूरन घर के अंदर रहकर ही चुनाव का बहिष्कार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें