Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्र

कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

DEATH : किराये के घर में 5 शव मिलने से सनसनी, मां-बेटी समेत तीन मासूमों की मौत

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 23, 2026

केरल । DEATH NEWS: कोच्चि शहर के वदुथला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां किराये के घर से 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों में 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें 14 साल और 4 साल के दो बेटे तथा 2 साल की बेटी है। यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से कोच्चि में किराये के मकान में रह रहा था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक केबल तकनीशियन घर पहुंचा और खिड़की से अंदर झांकने पर दो महिलाओं के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं ने फांसी लगाने से पहले बच्चों को जहर दिया, हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस परिवार की परिस्थितियों और इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में इस घटना से गहरा सदमा है।


v

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें