Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: गौरक्षकों ने ट्रक से मवेशी ले जा रहे 2 लोगों को नहर में फेंका, एक की मौत दूसरा….।

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 4, 2025

चंडीगढ़ (हरियाणा) : गौतस्कर लगातार अपने अवैध कामों को अंजाम दे रहे है वहीं गौरक्षक भी बड़ी ही मुस्तैदी से जुटे हुये है, ऐसे में कई बार बड़ी घटनायें भी सामने आ जाती है, ऐसे ही हरियाणा के पलवल जिले में कथित तौर पर कुछ गौरक्षकों ने 2 लोगों की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद उन्हें नहर में फेंक दिया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक शख्स तो किसी तरह तैरकर नहर से बाहर आ गया था, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले के 11 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से ट्रक ड्राइवर रास्ता भूल गया था और गौरक्षकों के हत्थे चढ़ गया था। जिसके बाद गौरक्षकों ने उनकी पिटाई कर दी।

रात के अंधेरे में ट्रक का ड्राइवर रास्ता भूल गया था :

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने 22 फरवरी को गौ तस्करी के संदेह में पलवल जिले में एक ट्रक को रोका था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक मवेशियों को राजस्थान से लखनऊ लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान रात के अंधेरे में ट्रक का ड्राईवर रास्ता भूल गया और हरियाणा के पलवल पहुंच गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पलवल में ही घटी जहां बाइक सवार आरोपियों ने ट्रक चालक और हेल्पर को रोककर उनकी बुरी तरह पिटाई की। उन्होंने बताया कि ड्राइवर और हेल्पर को पीटने के बाद आरोपियों ने उन्हें नहर में फेंक दिया। गौरक्षकों का आरोप था कि ये तस्करी करने के नाम पर गौवंश ले जा रहे है। वहीँ इस मामले में आरोपी गौरक्षकों पर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।

‘संदीप का शव रविवार को नहर से निकाला गया’ :

पलवल के पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम) मनोज वर्मा ने मंगलवार को बताया, ‘ट्रक ड्राइवर बालकिशन तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन हेल्पर संदीप का शव रविवार को नहर से निकाला गया है।’ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवराज, निखिल, नरेश, पवन और पंकज के रूप में हुई है जो पलवल, गुरुग्राम और नूंह जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि संदीप की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे कई गंभीर चोटें आई थीं। वर्मा ने बताया कि ड्राइवर ने गायों के परिवहन से जुड़े कुछ दस्तावेज दिखाए हैं जिनका सत्यापन किया जा रहा है। वहीँ गौरक्षकों के आरोप कितने सही है इसकी भी जाँच की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें