Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*🅰️आज होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, NDA के पलड़े भारी* : *🅰️आज होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, NDA के पलड़े भारी*

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 9, 2025

नेशनल डेस्क। देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग चल रही है। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में सीधा मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले किया मतदान

मतदान की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला। वोटिंग शुरू होने से पहले, सभी एनडीए सांसदों ने एक ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया जहां चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

कौन-कौन करेगा मतदान?

इस चुनाव में लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य शामिल होते हैं जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं।

शाम 6 बजे होगी मतगणना

वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि आज शाम तक देश को अपना नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

🅰️आज होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, NDA के पलड़े भारी

🔜भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए मतदान आज।

👉 BJD, BRS और अकाली दल मतदान से दूर

👉 NDA के पास 436 सांसद, विपक्ष के पास 324 वोट

👉 आंकड़ों में देखा जाए तो NDA उम्मीदवार की जीत तय, ✍️

Vice President Elections 2025 Live: देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज...

लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान करेंगे. राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं. मतदान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा, और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है. मतगणना में वैध वोटों की संख्या आधे से अधिक पहली पसंद के वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा.

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

Vice-Presidential election voting Parliament of IndiaNDA candidate India Block candidate C. P. RadhakrishnanB. Sudarshan Reddy vote counting

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें