Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 24 से 26 के बीच आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, 78 घंटे टूटकर बरसेंगे बादल, IMD चेतावनी घोषित

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 23, 2024

Weather update : मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है। सर्द हवा चलने के साथ-साथ दिनभर बादल छाए रहे। शहर में बूंदाबांदी हुई, जबकि जिले में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज हुई।

Weather update

इसी बीच सर्दी ने भी पलटवार किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में हल्की ठंडक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना है।

अगर सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पिछले तीन दिन से शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बादल छाने से रात के तापमान में उछाल आया है। दिन में भी ठंडक नहीं रही थी। गत दिवस जिले ओलावृष्टि भी हुई। गुरुवार को भी वैसी ही स्थिति रही। गरज-चमक के साथ शहर के आसपास बारिश हुई। बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडक आ गई। न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे रात में भी ठंडक रही।

कल सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

- जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी को सक्रिय होगा। जिसका असर 26 फरवरी से देखने को मिलेगा। बादल छाने की संभावना रहेगी।

- छत्तीसगढ़ के पास चक्रवातीय घेरा बना है। क्षोभ मंडल में 165 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम विंड भी चल रही है।

- महाराष्ट्र के मराठ वाड़ा से तमिलनाडु तक ट्रफ लाइन बनी है। इन सभी कारणों से हवा में नमी आ रही है। बादल छा रहे हैं।

- 23 फरवरी को आसमान साफ होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान- 26.7 डिसे
न्यूनतम तापमान-13.2 डिसे

ये है पारे की चाल

समय तापमान

05:30- 14.6
08:30-15.2
11:30- 20.0
14:30- 25.4
17:30- 21.4

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें