Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

भरोसे का नया सहारा ‘वीबी-जी राम जी’

में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

मुखर्जी की 125वीं जयंती पर किया नमन

बुद्धिमता का उपयोग मानव कल्याण के लिए हो - राज्यपाल डेका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : 28 फरवरी को अजमेर आएंगे

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 16, 2026

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही रोजगार उत्सव के अंतर्गत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।

राज्य सरकार के अनुसार यह आयोजन विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें