: भारत आकर झूठ बोल रही अंजू? जानें इंटरव्यू में क्या-क्या बताया
Sat, Dec 2, 2023
अलवर: पाकिस्तान में 5 महीने रहकर लौटी अंजू ने पाकिस्तान में बिताए अपने वक्त और फ्यूचर प्लान को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद जवाब दिया है। भारत लौटने के बाद अंजू ने पहली बार एक इंटरव्यू दिया है और उसमें पहले पति अरविंद, बच्चे, नसरुल्ला और पाकिस्तान से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अंजू ने कहा कि वह राजस्थान पहुंच चुकी है और जल्द ही अरविंद और अपने बच्चों से मुलाकात करने वाली है। उसने कहा कि वह भिवाड़ी के उस थाने में जाएगा जहां उसके खिलाफ केस दर्ज है।
इस सवाल के जवाब में अंजू ने कहा कि उसने पाकिस्तान जाने से पहले परिवार में किसी को इसकी जानकारी नहीं दी थी। ‘इसलिए नहीं बताया क्योंकि मैं कह देती तो मुझे कोई नहीं जाने नहीं देता। फिर मैंने सोचा था कि बॉर्डर से कॉल करूंगी। बॉर्डर सिक्यॉरिटी वालों ने मेरे पिता, पति और भाई को कॉल मिलाई थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पाकिस्तान जाने के बाद जब मेरे फोन में नेटवर्क आया तो मैंने बात की।’
अंजू ने कहा, ‘यह मेरा पर्सनल मामला है और इस पर ज्यादा पब्लिसिटी नहीं चाहती, इसलिए इस पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहती।’ अंंजू ने कहा कि उसने जो भी किया उसके लिए उस पर कोई दबाव नहीं था।
: सीजेआई ने देश में फर्जी खबरों के प्रसार पर जाहिर की चिंता, कहा- इनका लक्ष्य सत्य को नष्ट करना
Sat, Dec 2, 2023
* रंजीत सिंह की रिपोर्ट *
जस्टिस चंद्रचूड़ 14वें न्यायमूर्ति वीएम तारकुंडे मेमोरियल व्याख्यान में शामिल हुए। यहां उन्होंने डिजिटल युग में नागरिक स्वतंत्रता को कायम रखना- गोपनीयता, निगरनी और मुक्त भाषण विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रसार के आधार पर फर्जी खबरें सत्य को खत्म कर देती है…
चुकी है। इस बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि फर्जी खबरों और गलत सूचना में लोकतांत्रिक चर्चा को कमजोर करने की ताकत होती है। फर्जी खबरों का का लक्ष्य सत्यता को नष्ट करना है।
जस्टिस चंद्रचूड़ 14वें न्यायमूर्ति वीएम तारकुंडे मेमोरियल व्याख्यान में शामिल हुए। यहां उन्होंने डिजिटल युग में नागरिक स्वतंत्रता को कायम रखना- गोपनीयता, निगरनी और मुक्त भाषण विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि प्रसार के आधार पर फर्जी खबरें सत्य को खत्म कर देती है।
दुष्प्रचार में लोकतांत्रिक चर्चा को हमेशा के लिए खराब करने की शक्ति होती है। स्वतंत्र विचारों के बाजार को नकली कहानियों से भरना है। सीजेआई ने कहा कि दुनियाभर में चाहे वह लीबिया हो, फिलीपींस हो, जर्मनी हो या संयुक्त राज्य अमेरिका भी फर्जी प्रसार से कलंकित हो चुके हैं।
सीजेआई ने कहा कि मुझे याद है कोविड-19 के दौरान जब हम महामारी के दौर में थे तब इंटरनेट सबसे अधिक फर्जी खबरों और अफवाहों से भरा था। विद्वानों के लिए वह हास्य का स्रोत था। सीजेआई ने कहा कि डिजिटल युग में गोपनीयता सिर्फ डेटा सुरक्षा तक का मामला ही नहीं है। यह मौलिक अधिकार का मामला है। देश के हर नागरिक की, चाहे उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कैसी भी हो निजता उसका अधिकार है।
: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू
Thu, Nov 30, 2023
तेलंगाना। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है. आयोग के मुताबिक इस चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों सहित 109 दलों के 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य मुकाबला बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच में है.
बीआरएस नेता और मुख्यमंत्री केसीआर इस बार दो सीटों- गजवेल और कामारेड्डी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मौजूदा समय में केसीआर गजवेल सीट से विधायक हैं. गजवेल से बीजेपी ने ई. राजेंदर को तो कामारेड्डी से वेंकट रमन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कामारेड्डी से कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा है. रेवंत रेड्डी कोडांगल सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री केसीआर की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 88 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, अब टीआरएस का नाम भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हो गया है. पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 19, टीडीपी ने 2, बीजेपी 1, AIMIM ने 7 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती थी.