Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

FASTag New Rule: फास्टैग में हुए बड़े बदलाव, अब इस दिन से लागू होंगे न : FASTag New Rule: फास्टैग में हुए बड़े बदलाव, अब इस दिन से लागू होंगे नए नियम

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 4, 2025

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने उन वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है, जो बिना FASTag या खराब FASTag के नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं। अब उन्हें डबल टोल टैक्स नहीं देना होगा। सरकार के अनुसार 15 नवंबर 2025 से ऐसे वाहन मालिक UPI के माध्यम से टोल भुगतान करते हैं तो उन्हें सिर्फ 1.25 गुना टोल शुल्क देना होगा।

नया नियम और इसका मकसद

सरकार ने National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 में संशोधन किया है। इसका उद्देश्य हाईवे पर कैश लेनदेन कम करना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। अब यदि वाहन बिना वैध FASTag के हाईवे प्लाजा पर पहुंचे, तो:

कैश में भुगतान: डबल टोल देना होगा

UPI से भुगतान: केवल 1.25 गुना टोल देना होगा

बदलाव से मिलने वाला फायदा

मान लीजिए टोल फीस सामान्य रूप से 100 रुपए है:

FASTag से भुगतान: 100 रुपए

कैश में भुगतान: 200 रुपए

UPI से भुगतान: 125 रुपए

यानी, अगर आपके पास FASTag नहीं है या वह खराब हो गया है, तो UPI से भुगतान करके लगभग 75 रुपए बचाए जा सकते हैं। यह कदम डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पारदर्शिता और सुविधा

सरकार का कहना है कि नया नियम टोल कलेक्शन को तेज और पारदर्शी बनाएगा। नकद भुगतान में लगने वाला समय बचेगा और वाहन चालकों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि टोल संग्रह में भी बेहतर रिकॉर्ड और पारदर्शिता आएगी।

नियम 15 नवंबर से लागू

यह नया नियम 15 नवंबर 2025 से पूरे देश के नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा पर लागू होगा। सरकार का लक्ष्य है कि धीरे-धीरे सभी टोल लेन कैशलेस और पूरी तरह डिजिटल हों, ताकि हाईवे पर यात्रा आसान और तेज़ बन सके।

Tags :

Central Government FASTag New Rule FASTag NewsPunjab Kesari News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें