Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जयंत चौधरी के मंच पर भिड़े यूपी सरकार के 2 मंत्री, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मंच पर बैठे दोनों मंत्री आपस में किसी बात को लेकर जहां गुस्से में भी नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास से उठकर दूसरी जगह पर बैठते हुए भी नजर आ रहे हैं.

दरअसल, शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक में स्थित बधाई कला गांव में एक ITI कॉलेज का शुभारंभ करने के लिए कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के दौरान जब जयंत चौधरी मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तो राष्ट्रीय लोक दल के मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट से विधायक अनिल कुमार और स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बीच मंच पर किसी बात को लेकर आपस में बातचीत होती हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://x.com/riyaz_shanu/status/1837798483597697322?t=aZpVoDuVTm293usOMSc8sQ&s=19

 

https://x.com/riyaz_shanu/status/1837798483597697322?t=aZpVoDuVTm293usOMSc8sQ&s=19

 

कपिल देव अग्रवाल के पास से उठकर दूसरी जगह बैठे अनिल कुमार

इस वीडियो में दोनों मंत्री जहां गुस्से में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं बातचीत के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास से अनिल कुमार उठकर बराबर में दूसरी जगह बैठते हुए भी दिखाई पड़े. बता दें कि इस दौरान जब पूरी मीडिया जयंत चौधरी को बोलते हुए कवर कर रही थी, तो किसी व्यक्ति ने मंत्रियों के बीच चल रही इस बातचीत को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो जनपद में चर्चा का विषय बन गया है.

कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार ने दी सफाई

इस बारे में जब मीडिया ने यूपी सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप कैसी बातें करते हैं, क्या हमें एक दूसरे से बात भी नहीं करनी चाहिए? वहीं, फोन पर हुई इंडिया टुडे से बातचीत में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि मंत्री कपिल देव के साथ वह सिर्फ बातचीत कर रहे थे. उन दोनों के बीच किसी भी प्रकार की कोई तकरार नहीं हुई है. मंत्री अनिल कुमार का कहना है कि मैं भले ही कैबिनेट मंत्री हूं और वह राज्य मंत्री, लेकिन कपिल देव अग्रवाल मुझसे उम्र में बड़े हैं. फिर मैं उनसे नाराज क्यों होऊंगा.

बहरहाल, मंत्रियों के बीच बातचीत के इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई चाहे जो भी हो, लेकिन इस समय जब मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, तो राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें