Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जानिए रहस्यमयी परीताल का राज

अपनी बिटिया के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

साल में 3 एलपीजी सिलेंडर फ्री, डीलक्स बसों में भी मुफ्त सफर

सम्पूर्ण कार्यप्रणाली होगी पारदर्शी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking news : अजीत जोगी युवा मोर्चा ने की मांग : दुर्ग जिले की सभी कंपनियों एवं औद्योगिक क्षेत्रों की जांच की जाए

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने की मांग : दुर्ग जिले की सभी कंपनियों एवं औद्योगिक क्षेत्रों की जांच की जाए

दुर्ग, छत्तीसगढ़।

अजीत जोगी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने दुर्ग जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों एवं निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों तथा बाहरी व्यक्तियों के विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है।

अनुरुध वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में दुर्ग जिला, जो प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों का समय-समय पर सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि जिले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग एवं औद्योगिक प्रबंधन से मांग की है कि दुर्ग जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों एवं कंपनियों में विशेष जांच अभियान चलाकर कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं निवास संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाए। साथ ही बाहरी राज्यों एवं अन्य देशों से आए व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए।

अनुरुध वर्मा ने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के कार्यरत व्यक्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा कंपनियों में सुरक्षा मानकों एवं श्रमिक पंजीयन की भी समीक्षा की जाए। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या फर्जी दस्तावेज पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों एवं उन्हें संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह मांग किसी विशेष समुदाय या राष्ट्रीयता को लक्षित करने के लिए नहीं है, बल्कि जिले की सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

Tags :

Thenewsindialive kumhari bhilai durg raipur bhilai durg bilaspur sarguja

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें