: बिहार में सियासी हलचल के बीच दिल्ली में जल्द हो सकती है मीटिंग, पीएम मोदी के इशारे पर लिया जाएगा फैसला
Jagbhan Yadav
Thu, Jan 25, 2024
Bihar Politics: दिल्ली में अमित शाह बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ एक हाई लेवल मीटिंग कर सकते हैं। जिसमें राज्य के राजनीतिक हालात, राज्य में हो रही राजनीतिक हलचल और खासकर नीतीश कुमार की तरफ से आई शर्तों पर विस्तार से चर्चा होनी की संभावना जताई जा रही है।

बिहार की सियासी हलचल का असर दिल्ली तक पहुंच चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ जल्द बैठक कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार के सियासी हालात को भांपते हुए दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत बिहार से जुड़े कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है।
पीएम मोदी के इशारे पर लिया जाएगा कोई निर्णय
कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह इस हाई लेवल मीटिंग में बिहार भाजपा के नेताओं के साथ राज्य के राजनीतिक हालात, राज्य में हो रही राजनीतिक हलचल और खासकर नीतीश कुमार की तरफ से आई शर्तों पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। इसके बाद भाजपा आलाकमान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी जाएगी और नीतीश कुमार की शर्तों पर पर कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
एनडीए से जुड़ सकते हैं सीएम नीतीश
दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य ओर से ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। नीतीश कुमार मंगलावर को साढ़े ग्यारह बजे अचानक सूबे के राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए थे। इस दौारान उनके साथ उनके कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी और बिहार कैबिनेट में मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे। इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार अपना पाला बदल सकते हैं और एनडीए का दामन थाम सकते हैं।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन