Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अमित शाह ने राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भू माफिया बताया, कहा भूपेश सरकार ने दुर्ग संभाग को बनाया सट्टे का केंद्र…!

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 15, 2023

दुर्ग भिलाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरबा में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का नाम लिए बिना उनको भू माफिया बताया। उन्होंने कहा कि, विधायक और ठेकेदार थे, फिर राजस्व मंत्री बने तो इनके घोटाले का क्षेत्र बड़ा हो गया। इससे पहले साजा और जांजगीर-चांपा में सभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा कि भुवनेश्वर के हत्यारों को भाजपा की सरकार चुन-चुनकर जेल में डालेगी। भूपेश सरकार ने दुर्ग संभाग को शिक्षा के केंद्र से सट्टे का केंद्र बना दिया। पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। घोटालों, भ्रष्टाचार से लोग इतने त्रस्त हो गए हैं कि छत्तीसगढ़ में दलित युवकों को रायपुर में नग्न प्रदर्शन करना पड़ा।

अमित शाह के भाषण की मुख्य बातें:

बेमेतरा को लव जिहाद का केंद्र बना दिया

  • भूपेश कका के राज में बेमेतरा एक लव जिहाद का केंद्र बना, साहू, लोधी और गोंड समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। इन्हें सिर्फ आप जगा सकते हो।
  • 17 तारीख को उलटफेर कर दो, भूपेश सरकार की जगह कमल फूल की सरकार ला दो। मेरा वादा है लव जिहाद करने की किसी की हिम्मत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ को करप्शन का हब बना दिया

  • भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे के धंधे में लगाने का काम किया। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है। भूपेश सरकार ने पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ को करप्शन का हब बना दिया। जनता इनको सबक सिखाएगी।
  • छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाकर रख दिया। भूपेश सरकार ने शराबबंदी नहीं की और दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। महादेव सट्टा ऐप घोटाला। गोबर घोटाला, 6600 करोड़ का पीडीएस घोटाला कर दिया। एक्साइज घोटाले में साढ़े पांच हजार करोड़ डकार गए। एसटी-एससी युवाओं की फर्जी भर्ती की गई। भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी।

70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी कांग्रेस

  • भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो हर विवाहित महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। 500 रुपए में पांच साल तक सिलेंडर दिए जाएंगे। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार की गारंटी देंगे। 1 लाख सरकारी पदों पर पारदर्शिता से भर्ती की जाएगी।
  • कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी। मोदी जी ने इसका भूमिपूजन किया अब 22 जनवरी 2024 को मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। राहुल कहते थे मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताते थे। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बना दो, रामलला के दर्शन सभी छत्तीसगढ़वासियों को मुफ्त में कराएंगे।

राहुल ओबीसी समाज को गाली देते हैं

  • भूपेश सरकार ने पिछड़ा समाज को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। लेकिन मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी।भाजपा ने पहली बार देश को अति पिछड़ा समाज का प्रधानमंत्री देने का काम किया।
  • मोदी मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। 303 सांसदों में करीब 100 सांसद ओबीसी से है। 1358 विधायकों में 27 फीसदी विधायक पिछड़ा समाज से हैं और राहुल बाबा केवल ओबीसी समाज को गाली देने का काम कर रहे हैं।

जिनकी खुद की गारंटी नहीं, वो गारंटी दे रहे

  • भूपेश जगह-जगह गारंटी देते रहते हैं, जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं उसकी गारंटी का कोई मतलब नहीं है। लेकिन हमारा घोषणापत्र नरेंद्र मोदी की गारंटी है। हमने जो कहा है वो करेंगे।
  • रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को सीमेंट और एल्युमीनियम, इस्पात और शिक्षा का हब बनाया। हर गरीब को खाना खिलाया, आदिवासियों को चरणपादुका पहनाई।
  • 27 सौ में से 22 सौ रुपए केंद्र का
  • ये धान-धान करते हैं, 27 सौ में से 22 सौ रुपए मोदी जी का है। ये सिर्फ पांच सौ रुपए ही देते हैं। लेकिन मोदी की गारंटी 21 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी करेंगे, 31 सौ रुपए एकमुश्त बोनस देंगे। 45 सौ रुपए तेंदूपत्ता में बोनस देंगे।
  • कोसा कारीगरों की सुध नहीं ली गई
  • जांजगीर में कोसा कारोबार से जुड़े लोगों को पिछले पांच सालों में बहुत नुकसान पहुंचाया गया। कारीगर ज्यादातर देवांगन समाज से आते हैं, जिनकी कोई सुध नहीं ली गई। देवांगन समाज और दूसरे कोसा कारोबार से जुड़े कारीगरों के लिए स्पेशल पैकेज लाकर कोसा कारोबार को आगे बढ़ाएंगे।
  • मोदी ने देश को सुरक्षित किया
  • पहले देश में बम धमाके होते थे, लेकिन मोदी सरकार में आज सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो रहे हैं। पीएलआई पर बैन लगाने का काम मोदी सरकार ने किया। मोदीजी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें