Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: •‘गुस्से’ में अमित शाह, मंच पर ही इस नेता को दे डाली ‘चेतावनी’

Jagbhan Yadav

Wed, Jun 12, 2024

 

नई दिल्ली: तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के चीफ चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने विजयवाड़ा पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें गृह मंत्री अमित शाह के साथ गहन ‘चर्चा’ करते देखा गया. इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

https://x.com/MeghUpdates/status/1800779839596863853?t=9mCsKl4MixHxqYsWGJM-eg&s=19

https://x.com/meghupdates/status/1800779839596863853?s=46

https://x.com/MeghUpdates/status/1800779839596863853?t=9mCsKl4MixHxqYsWGJM-eg&s=19

 

सौंदरराजन जब मंच पर पहंचीं, तो पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह का अभिवादन किया. हालांकि, उस समय दोनों चर्चा में व्यस्त थे. इस बीच जैसे ही वह आगे बढ़ीं, गृहमंत्री अमति शाह ने उन्हें कुछ कहने के लिए अपने पास बुलाया. इसके बाद शाह ने उन्हें कुछ कहा, जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति देखते रहे. सौंदरराजन ने सिर हिलाकर सहमति दिखाई. लेकिन इसके तुरंत बाद अमित शाह का आवभाव बदल गया, और वीडियो देखने पर पता चल रहा है कि उन्होंने तमिलिसाई को ‘चेतावनी’ दी है.

AIADMK नेता ने की अन्नामलाई की आलोचना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने तमिलिसाई को चेतावनी दी है. दरअसल, कुछ दिन पहले AIADMK के नेता वेलुमणि ने तमिलनाडु में मिली हार के बाद अन्नामलाई की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि पहले हम तमिलिसाई सौंदरराजन और बाद में एल मुरुगन के नेतृत्व में बीजेपी के साथ गठबंधन में थे. पर अन्नामलाई के आने के बाद, उन्होंने हमारे गठबंधन के बावजूद अम्मा, अन्ना और हमारे नेता एडापडी के. पलानीसामी की आलोचना की.

तमिलिसाई सौंदरराजन ने किया समर्थन
वेलुमणि ने आगे कहा कि अन्नामलाई के कारण उन्हें गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला करना पड़ा. अगर गठबंधन जारी रहता, तो हमें 35 सीटें मिलतीं. तमिलिसाई सौंदरराजन ने उनके बयान का समर्थन किया. पूर्व राज्यपाल ने कहा कि एसपी वेलुमणि का बयान सही था और अगर एआईएडीएमके और बीजेपी का गठबंधन होता तो उसे राज्य में 35 सीटें मिलतीं. सौंदरराजन आगे ने कहा कि वह यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि विधानसभा चुनाव (2026 में) के लिए गठबंधन संभव है या नहीं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वहीं, यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा तमिलिसाई सौंदरराजन ने अन्नामलाई अन्ना के खिलाफ जाकर मीडिया को शह दी. अब क्या होगा, सोचिए? गृह मंत्री अमित शाह उन्हें सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे रहे हैं. यह वीडियो देखकर मुझे खुशी हुई. वहीं, एक शख्स ने कहा कि क्या यह अन्नामलाई से नफरत करने वालों के लिए कड़ी चेतावनी है?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें