Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राजनांदगांव: कांग्रेस की वॉल पेंटिंग में बड़ी चूक, लिखा- ‘राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल को कमल छाप पर वोट दें’

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 4, 2024

छत्तीसगढ़ की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस की वॉल पेंटिंग में बड़ी चूक हुई है. वॉल पेटिंग करने वाले ने दीवार पर “राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को कमल छाप पर वोट देवें” लिख दिया है. अब यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया है. इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी चुनाव प्रचार पर जुट गई है. पूरे शहर की दीवारों पर अपनी-अपनी पार्टी को जिताने के लिए स्लोगन और वॉल पेटिंग लिखे जा रहे हैं.

इसी दौरान कांग्रेस की वॉल पेटिंग में सबकुछ तो ठीक लिखा है, लेकिन भूपेश बघेल को जिताने के लिए कमल छाप पर वोट देने के लिए लिख दिया है. बताया जा रहा है कि, यह चूक कई दिन पहले हुई है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की नजर इस पर नहीं गई और ना ही इसे किसी ने सुधारने पर ध्यान दिया है.

कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा का कहना है कि हमें नहीं पता कि यह वॉल पेंटिंग किस जगह की है. यह विपक्ष की साजिश हो सकती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें