Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भाजपा दुर्ग संगठन जिला का बढ़ा आकार : प्रदेश संगठन द्वारा नए परिसीमन से दुर्ग जिले में अब होंगे 17 मंडल

  • पाटन विधानसभा में अब होंगे पांच मंडल अध्यक्ष 
  • अब तक  भिलाई जिला का हिस्सा रहे रिसाली और कुम्हारी  दुर्ग जिला संगठन में शामिल :: अहिवारा और जेवरा मंडल अब भिलाई संगठन में

दुर्ग। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिसीमन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश परिसीमन समिति के सदस्य भरत वर्मा, रजनीश सिंह (पूर्व विधायक), रामजी भारती (पूर्व विधायक), दीपक म्हस्के द्वारा परिसीमन के प्रस्ताव को सुना गया। बैठक में दुर्ग और भिलाई के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद परिसीमन को अंतिम रूप दिया गया। जिसके अंतर्गत दुर्ग शहर विधानसभा में चार की जगह अब पांच मंडल होंगे, वही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अब तक तीन मंडल उतई, अंजोरा और रिसाली थे लेकिन अब आगे कुल पांच मंडल होंगे, जिसमें उतई, अंजोरा और रिसाली यथावत रहेंगे साथ ही अंडा-निकुम और मरोदा-पुरैना दो नए मंडल अस्तित्व में आएंगे। इसमें बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि रिसाली नगर निगम अब दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आएगा।

इसी प्रकार पाटन विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल चार मंडल उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन, मध्य पाटन और कुम्हारी थे लेकिन अब आगे पांच मंडल होंगे। परिसीमन लागू होने के बाद पाटन विधानसभा में अमलेश्वर, पाटन, दरबारमोखली, जामगांव आर और कुम्हारी रहेंगे। कुम्हारी नगर पालिका जो अब तक भिलाई जिला संगठन के अंतर्गत थी उसे अब दुर्ग जिला संगठन को दे दिया गया है।

इसके अलावा अब तक दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले अहिवारा और जेवरा सिरसा मंडल को भिलाई जिला संगठन में शामिल कर लिया गया है।

इस पूरे परिसीमन के बाद दुर्ग जिला भाजपा संगठन में एक नगर निगम (रिसाली) और एक नगर पालिका (कुम्हारी) बढ़े है तथा अहिवारा विधानसभा का ग्रामीण अंचल भिलाई जिला संगठन अंतर्गत चला गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने नए परिसीमन का स्वागत करते हुए कहा कि अब दोनों संगठन जिले में पार्टी का काम सुचारू रूप से चलेगा क्योंकि अब तक दुर्ग और भिलाई जिले में जो विधानसभाएं विभाजित थी अब वह पूर्ण रूप से एक संगठन जिला में आ जाएगी। संगठन का काम पहले से भी अधिक व्यवस्थित रूप से चलेगा और समन्वय की समस्या नहीं रहेगी। संगठन चुनाव भी नए परिसीमन के हिसाब से होगा। नए अस्तित्व वाले मंडलों में प्रथम बार मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

जिला परिसीमन समिति के सदस्य सुरेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिलीप साहू ने कहा कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन पश्चात दुर्ग जिले में नए मंडल अस्तित्व में आए हैं, इसके बाद अब दुर्ग जिले में कुल 17 मंडल हो जाएंगे। मंडलों की संख्या बढ़ने से पार्टी का काम द्रुत गति से होगा और अधिकतम ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद और जिम्मेदारी मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को काम करने का अवसर मिलने से संगठन का काम तेज होगा।

प्रदेश की परिसीमन बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सांवला राम डाहरे, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, रामउपकार तिवारी, विजय जायसवाल, विनोद सिंह, श्रीमती अलका बाघमार, विनायक नातू, जिला मंत्री पवन शर्मा, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, सरला आचार्य, जितेंद्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, फत्ते वर्मा, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, जितेन्द्र यादव, लीमन साहू, सुषमा जेठानी, जितेंद्र साहू, हर्षा चंद्राकर शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें