Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बीजेपी ने सुनील सोनी को दिया रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने खरीदा नामांकन फॉर्म

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 19, 2024

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बीजेपी ने रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी है। रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी को बीजेपी ने रायपुर दक्षिण से प्रत्‍याशी बनाया है।

रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी।

Chhattisgarh Crimes

नगर निगम सभापति ने खरीदा नामांकन

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने नामांकन फॉर्म खरीदा। प्रमोद दुबे ने कहा कि, समय कम है इसलिए नामांकन फॉर्म खरीदा गया है। यदि पार्टी मुझे मौका देगी, तो नामांकन दाखिल करूंगा। वहीं, दीपक बैज इस मामले में मीडिया में प्रतिक्रिया देने से बचते दिखे। इस पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस के झगड़े दिखाई दे रहे हैं।

पहले ही दिन 8 नामांकन फॉर्म खरीदे गए

जिला प्रशासन के मुताबिक, रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर को पहले दिन ही 8 नामांकन आवेदन खरीदे गए। इनमें लोकजन शक्ति पार्टी जनशक्ति सभा छत्तीसगढ़ प्रदेश से अभ्यर्थी जया राव, सुंदर समाज पार्टी से अभ्यर्थी रामकुमार अजगल्ले, निर्दलीय अभ्यर्थी राधेश्वर गायकवाड़, राइट टू रिकॉल पार्टी से अभ्यर्थी चंपालाल हैं।

निर्दलीय आशीष पांडे, धूं-सेना से अभ्यर्थी नीरज सैनी, समाजवादी पार्टी से मनीष श्रीवास्तव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रमोद दुबे ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें