: लोकसभा चुनाव में आधे से अधिक सांसदों की टिकट काट सकती है भाजपा
रायपुर। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।
400 पार की रणनीति पर कार्य करते हुए म.प्र.की 28 सीटों में आधे 14 सांसदों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के 11 टिकटों से 10 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब की बार सभी सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। 2023 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनेकों सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतारा था। जिसमें कुछ सांसद अपने क्षेत्र के विधानसभा चुनाव हार गये थे। अगले लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने भाजपा के तर्ज पर कांग्रेस भी कुछ उलटफेर कर सकती है,यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
