Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चक्रव्यूह बनेगा फूलपुर:सपा की बगावती चाल,कांग्रेस का बुरा हाल,भाजपा करेगी कमाल

चक्रव्यूह बनेगा फूलपुर:सपा की बगावती चाल,कांग्रेस का बुरा हाल,भाजपा करेगी कमाल

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर जल्द उपचुनाव होगा।बरहाल 10 विधानसभा सीटों पर कब उपचुनाव होगा अभी इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने नहीं की है।उपचुनाव को लेकर बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।इसमें फूलपुर विधानसभा सीट भी शामिल है।फूलपुर वही विधानसभा सीट है,जिसे इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस सपा से मांग रही थी, लेकिन सपा ने अब फूलपुर से प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।इस फैसले को हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस की इस हार ने उसे अपने सहयोगी दलों के सामने कमजोर कर दिया है।

सपा ने फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी को बनाया प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है।नाम का ऐलान होने से पहले ही मुस्तफा ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया था।अपनी जनसभाओं में मुस्तफा सिद्दीकी कहते थे कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें मौखिकी तौर पर प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से प्रवीण पटेल चुनाव जीते थे,लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रवीण पटेल को फूलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया और जीतकर प्रवीण पटेल सासद पहुंच गए।इसके बाद फूलपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई थी।

मुस्तफा 3 बार बसपा रह चुके हैं विधायक

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्तफा सिद्दीकी पहले बहुजन समाज पार्टी में थे।मुस्तफा बसपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2002 और 2007 में सोरांव विधानसभा सीट से मुस्तफा विधायक बने। 2012 में प्रतापपुर विधानसभा सीट से मुस्तफा चुनाव लड़े,लेकिन हार गए। 2017 में मुस्तफा ने जीत हासिल की ली,लेकिन 2020 में मुस्तफा ने सपा का दामन थाम लिया। 2022 विधानसभा चुनाव में मुस्तफा सपा प्रत्याशी थे।मुस्तफा को प्रवीण पटेल ने 2765 वोटों से हरा दिया था।

चक्रव्यूह बनेगा फूलपुर

फूलपुर विधानसभा का उपचुनाव अब त्रिकोणीय हो सकता है।क्योंकि सपा-भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी फूलपुर से अपना प्रत्याशी उतार सकती है।बसपा ने पहले ही शिव बरन पासी को प्रत्याशी बनाया है।चंद्रशेखर आजाद भी अपनी पार्टी से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।पल्लवी पटेल भी अपनी पार्टी से प्रत्याशी उतारने वाली हैं।यही नहीं असदुद्दीन ओवैसी भी अपनी पार्टी से प्रत्याशी उतार सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें