: कुम्हारी में कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
Jagbhan Yadav
Fri, Nov 10, 2023
कुम्हारी पालिका क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार किया। रैली में मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल सुपुत्री स्मिता बघेल कुम्हारी प्रभारी राजेन्द्र साहू पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर शामिल होकर विभिन्न वार्डों के मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सीएम भूपेश बघेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने समर्थन मांगा। रैली की शुरुवात स्टेशन चौक से प्रारंभ कर वार्ड क्रमांक 5: प्रभात चौक में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर समापन किया गया।


आम नागरिकों को संबोधित करते हुए स्मिता बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित विभिन्न घोषणाओं के बारे में बताया उन्होंने महिलाओं की समृद्धि व किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा में उपस्थित लोगों को चैतन्य बघेल ने कांग्रेस पर भरोषा कर एक बार फिर जीत दिलाने की बात कही। उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकासकार्यों की क्रमवार जानकारी भी दी। कुम्हारी चुनाव प्रभारी राजेन्द्र साहू ने मंच पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए घोषणाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के जितने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा किसानों का धान उचित 3200 सौ रुपये मूल्य पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की जायेगी 200 यूनिट बिजली बिल माफ किया जायेगा यहीं नही केजी 1 से लेकर कॉलेज तक कि पढ़ाई भी फ्री में करने का वादा को भी बताया गया। गैस सिलेंडर 500 सौ रुपये से कम कीमत पर मिलने की भी जानकारी दी।


उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में 17 नवंबर को बड़ी संख्या में मतदान कर भारी बहुमत से विजय बनाने का आग्रह भी किया। सभा में उनके द्वारा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल भाजपा के शासन में प्रदेश को सिर्फ नुकसान हुआ बीजेपी कार्यकाल में भाजपा नेताओं का विकास हुआ किसानों को धोखा दिया गया लोगों से झूठ बोला गया चंद उघोगपतियों के हजारों करोड़ माफ किया गया धर्मांतरण के मामले बढ़े चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ के मजदूर किसानों व आम नागरिकों को लूटा पशुधन का अपमान किया धर्म के नाम पर राजनीति की। जिसके फलस्वरूप पिछले चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंका।


उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपने पिछले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करते हुए किसानों का कर्ज माफ किया 2500 सौ रुपये किंटल धान की खरीदी की। महिलाओं को समृद्ध करने का काम किया युवाओं को बेरोजगारी भत्ता व मजदूरों को सम्मान निधि देकर मजबूती प्रदान की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रहनी प्रदर्शन किया। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी स्मिता को बढ़ावा दिया। इन्ही सभी योजनाओं के दम पर कांग्रेस प्रदेश में 75 पर की सरकार बनायेगी।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन