Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: राहुल गांधी प्रस्तावित सभास्थल पर हंगामा,झंडा को लेकर हुआ विवाद,हाथ जोड़ते नजर आए देवेंद्र यादव,घटना स्थल पर एसडीएम मौजूद

Jagbhan Yadav

Mon, Apr 29, 2024

 

बिलासपुर। सकरी स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित सभा स्थल पर प्रशस्वी और जिला प्रशासन और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी और प्रशासन की पुलिस के बीच झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है।पुलिस और कांग्रेस प्रयाशी के बीच ने विवाद गंभीर रूप ले लिया। विवाद उस समय हुआ जब पुलिस प्रशासन कांग्रेस के झंडे को निकलना शुरू किया । इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा निकाले जाने का विरोध किया ।

प्रस्तावित सभास्थल पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी  देवेंद्र यादव  ने पुलिस प्रशासन के सामने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि राष्ट्रीय नेता का आगमन हो रहा है । स्वागत में यह झंडा लगाए गए हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर झंडा निकलना शुरू कर दिया।

 

https://youtu.be/EY13xaqGnMU?si=mJ5_izFSWntINmSQ

 

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि किसी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। इसके पहले आमसभा आयोजन को लेकर प्रशासन से अनुमति ली गई है।

 

सब जानते है कि राष्ट्रीय नेता का स्वागत किस प्रकार का किया जाता है । बावजूद इसके आदर्श आचार संहिता के नाम पर राहुल की आमसभा को सफल करने का प्रशासन प्रयास किया जा रहा है।

 

मामले में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की विशाल आम सभा में  गड़बड़ी फैलाने सरकार के दबाव में पुलिस ज्यादारी कर रही है।

झंडा निकालने और फिर विवाद के बीच मौके पर मौजूद  एसडीएम से देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर स्पष्ट किया कि आमसभा स्थल पर जो कुछ भी हो रहा है आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रख कर किया जा रहा है।

मामले में देवेंद्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी की सभा को प्रभावित करने के लिए ही सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन झंडा निकलवा रही है। प्रयास किया जा रहा कि  आमसभा को विफल किया जाए।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें