Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शिक्षा प्रकोष्ठ भिलाई करेगा सघन जनसंपर्क BJP के पक्ष मे मतदान की अपील भी।

दुर्ग द न्यूज़ इंडिया लाइव // दिन रविवार सुबह 8:30 बजे चांदनी चौक कोहका आईआईटी रोड मे चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाजपा प्रत्यासी श्री विजय बघेल जी शामिल हुए । जिसमें भिलाई भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारियों के आलावा भिलाई शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री ब्रजमोहन उपाध्याय दुर्ग शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बीके द्विवेदी व भिलाई शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  जे पी घनघोरकर जी अपनी पूरी टीम के साथ  चाय पे चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके साथ-साथ श्री जे पी घनघोरकर जी के  दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका में शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों ने बैठकर अगले कार्यक्रम  की रुपरेखा के लिए आपस में चर्चा की।

शिक्षा प्रकोष्ठ आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि ,अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए और 100% मतदान के लक्ष्य को पाने करने के लिए सफल प्रयास किया जाए। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने घोषणा पत्र के द्वारा भ्रमित करने वाली बातें रखी गई है ।इस भ्रम से सामान्य जनता को दूर करने एवं एवं भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की बातों को सामान्य जनता को सरल भाषा में समझाने के लिए  लोकसभा  के सांसद विजय बघेल व  BJP के लोकसभा प्रत्याशी  द्वारा लोकसभा क्षेत्र में किए  गए कार्यों को बताने के लिए। सघन जनसंपर्क की रणनीति तैयार की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें