Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जताया आभार, कहा- सभी की जागरूकता से सफ़ल हुआ लोकतंत्र का महापर्व

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 18, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी का आभार जताया। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में सभी की जागरूकता के कारण लोकतंत्र का यह महापर्व सफ़ल हुआ है इसके लिए मैं सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं तथा सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हमारे सभी समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं के परिश्रम, सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं संविधान के प्रति निष्ठावान सभी मतदाता कर्मियों की सक्रियता से आज मतदान संपन्न हुआ है।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि जागरूक मतदाताओं के कारण आज प्रदेश में 5 बजे तक लगभग 68.15% मतदान हुआ हैं जो सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 75% से अधिक होने का अनुमान है, यह बड़ी संख्या में मतदान प्रदेश का उज्जवल भविष्य तय करेगा और मुझे पूर्ण विश्वास है कि 3 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तथा भाजपा की सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों ने इस विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उनके इस विश्वास के लिए हम सभी बहुत आभारी हैं, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना का भरपूर लाभ मिलेगा और जिस आकांक्षाओं के साथ उन्होंने आज मतदान किया है वह सभी आशाएँ पूरी होंगी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास को लेकर आगे कहा कि जिन संकल्पों के साथ भारतीय जनता पार्टी का एक-एक प्रत्याशी चुनाव में उतरा है उन सभी संकल्पों (मोदी की गारंटी) पर हम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही काम करेंगे और प्रदेश के हर वर्ग, हर समाज, हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अग्रसर होंगे और प्रदेश को एक विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में उभारने के लिए समर्पित होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें