Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जानिए रहस्यमयी परीताल का राज

अपनी बिटिया के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘मैं हर महीने एक युद्ध रुकवाता हूं… अब पाक-अफगान की बारी’, बोले ट्रंप, : ‘मैं हर महीने एक युद्ध रुकवाता हूं… अब पाक-अफगान की बारी’, बोले ट्रंप, UN को भी लपेट दिया

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 26, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने रविवार को अपनी सेनाओं के बीच विस्तारित युद्धविराम समझौते पर साइन किए. इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. ट्रंप ने कहा कि यह उन आठ युद्धों में से एक था जिन्हें उनके प्रशासन ने सिर्फ आठ महीनों में खत्म किया है यानी औसतन हर महीने एक युद्ध खत्म हुआ.

जल्द सुलझा दूंगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान का झगड़ा’

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक संघर्ष बाकी है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में शुरू हुआ है. ट्रंप ने भरोसा जताया कि वह इसे भी जल्दी सुलझा लेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों को जानता हूं. पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों बहुत अच्छे लोग हैं. मुझे यकीन है, इसे भी मैं जल्द सुलझा दूंगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कहना तो नहीं चाहिए कि ये मेरा शौक है, क्योंकि यह बहुत गंभीर मामला है. लेकिन सच कहूं तो मैं इसमें अच्छा हूं और मुझे यह करना पसंद है. हालांकि ये काम संयुक्त राष्ट्र (UN) को करना चाहिए, लेकिन वे नहीं करते.’

UN पर कसा तंज

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर तंज कसते हुए कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र ने तो मेरा टेलीप्रॉम्प्टर बंद कर दिया था जब मैं भाषण दे रहा था. मुझे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के बोलना पड़ा. वे इसी में अच्छे हैं. एस्केलेटर भी ठीक से नहीं चल रहा था, रुक गया था. लेकिन UN में बहुत क्षमता है, काश वे कुछ करते. उन्होंने इस मुद्दे में हमारे साथ कोई सहयोग नहीं किया.’

एशिया दौरे पर ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप रविवार (26 अक्टूबर) को मलेशिया पहुंचे, जहां से उनकी पांच दिवसीय एशिया यात्रा शुरू हुई. यह ट्रंप का एशिया का पहला दौरा और जनवरी में पद संभालने के बाद विदेश में सबसे लंबा प्रवास है. ट्रंप कुआलालंपुर में शुरू हो रहे आसियान (ASEAN) सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर डील

इस दौरान, थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने ट्रंप की मौजूदगी में विस्तारित युद्धविराम समझौते पर साइन किए. थाई प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि वे जल्द ही हथियार हटाने और युद्धबंदियों को मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि यह घोषणा पूरी तरह लागू हुई, तो यह स्थायी शांति की नींव रखेगी.

मलेशिया के बाद ट्रंप जापान जाएंगे, जहां वह नई चुनी गई प्रधानमंत्री सना ताका इची से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे दक्षिण कोरिया के बुसान जाएंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन से पहले वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.

Tags :

chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें