: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस तय करेगी अमेठी, रायबरेली सहित 110 सीटों पर उम्मीदवार, पीएम मोदी के खिलाफ उतरेंगे अजय राय
Jagbhan Yadav
Thu, Mar 7, 2024
Congress Candidate First List : कांग्रेस की पहली सूची (Congress List) का एलान कभी भी हो सकता है। पहली सूची में 110 प्रत्याशियों का नाम शामिल करने की तैयारी है। इसमें वाराणसी से अजय राय सबसे प्रमुख हैं जो कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ेगे। इंडिया गठबंधन (INDIA) में यह सीट कांग्रेस को मिली है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। केंद्रीय चुनाव समिति को शाम 6 बजे बैठक होने जा रही है। इसमें 110 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें वाराणसी, अमेठी और रायबरेली की सीट प्रमुख हैं। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली समेत दक्षिण के राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है।
Congress Candidate First List : पीएम मोदी के खिलाफ फिर लड़ेंगे अजय राय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को सियासी मैदान में उतारा जा सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा का भी टिकट पहली लिस्ट में फाइनल किया जा सकता है।
Congress Candidate First List : हरियाणा में हुड्डा तो राजनंद गांव में भूपेश बचाएंगे चुनावी बिगुल
कांग्रेस कार्यालय से मिल रही जानकारी के अनुसार कई दिग्गजों को चुनाव में उतार सकती है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव, हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा को पहली लिस्ट में टिकट दिए जाने की बात कही जा रही है। राजस्थान में दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम को लेकर कुछ स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Congress Candidate First List : 16 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति करेगी फैसला
इंडिया गठबंधन के साथ कांग्रेस इस बार प्रत्याशियों के चयन में बहुत सतर्कता बरत रही है। स्क्रीनिंग कमेटी के पास जिन सीटों पर तीन से चार नाम आए हैं। उन सभी सीटों पर बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रही है। कांग्रेस के एक बड़े नेता बताते हैं कि इस बार पार्टी जीत के साथ जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखेगी।
Congress Candidate First List : भाजपा के तरह सभी सीटिंग सांसदों को टिकट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की होने जा रही बैठक से पहले एक बात साफ है कि पार्टी सभी सीटिंग सांसदों को टिकट देगी। किसी भी सांसद का टिकट काटा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं सिंगल कैंडिडेट वाली सीटों पर भी कांग्रेस टिकट जारी कर देगी। असली लड़ाई दो से तीन कैंडिडेट वाली सीटों पर होगी। इसका फैसला 16 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति करेगी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन