Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी बोले- 370 सीटें जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दें श्रद्धांजलि

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया है।

pm_modi_99.jpg

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी के साथ जुट गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अगले 100 दिनों तक कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 370 सीट जीतकर भाजपा के हर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि देंगे।

370 सीट जीतकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को देंगे श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 और एनडीए 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य महज आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि 370 सीट जीतकर भाजपा का हर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि देगा।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना



भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि इस बार के चुनाव में विपक्ष 'तू तू-मैं मैं' की राजनीति करेगा। लेकिन, पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के बारे में जनता को बताना है।

'विकसित भारत मोदी गारंटी', 'फिर एक बार मोदी सरकार'

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही उम्मीदवार है कमल का फूल और सबको मिलकर उन्हीं को विजयी बनाना है। तावड़े ने कहा कि 25 फरवरी से देशभर में लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा हासिल करने की योजना पर काम किया जाएगा। आज बैठक में 'विकसित भारत मोदी गारंटी', 'फिर एक बार मोदी सरकार' प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें