Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

जानें आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति

11 मई को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: लोकसभा चुनाव 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बदायूं से सपा ने धर्मेंद्र यादव का पत्ता काट दिया है और चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सपा ने अपनी लिस्ट में कुछ जिलों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। अमरोहा में महबूब अली, रामअवतार सैनी, कन्नौज और आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और बागपत में मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में किसका नाम?

इससे पहले सपा ने दूसरी लिस्ट को सोमवार को जारी किया था। सपा ने गाजीपुर की सीट से अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया था। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी , प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया था।

पहली लिस्ट में इनके नाम शामिल

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 30 जनवरी को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कुल 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट मिला है।संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य और अकबरपुर से राजाराम पाल को टिकट मिला था।

वहीं, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल और  फैजाबाद से अवधेश प्रसाद और अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बस्ती से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर लोकसभा सीट से काजल निषाद को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। 

BREAKING : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट 

बता दें कि पहली लिस्ट में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन तीसरी लिस्ट में इसमें संशोधन किया गया और बदायूं से चाचा शिवपाल को टिकट दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें