Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: M P मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रायपुर के कवर्धा कबीरधाम और छिंदवाड़ा की विधानसभाओं में चुनाव में करेंगे प्रचार…..

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 6, 2024

M P मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रायपुर के कवर्धा कबीरधाम और छिंदवाड़ा की विधानसभाओं में चुनाव में करेंगे प्रचार…..
रोड़ शो और जनसभा को करेंगे संबोधित, भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 6 अप्रैल शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा - कबीरधाम और छिंदवाड़ा लोकसभा की विधानसभाओं में प्रचार करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः 9 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 9.45 बजे ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर अस्पताल के पास आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी प्रातः 10.30 बजे भोपाल से रायपुर छत्तीसगढ़ रवाना होकर दोपहर 12 .40 बजे कवर्धा जिला कबीरधाम पहुंचकर सरदार पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 2.25 बजे रायपुर से नांदनवाडी जिला पांढुर्ना रवाना होंगे। दोपहर 3.45 बजे नांदनवाडी में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 4.40 बजे पांढुर्ना जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। रोड़ शो और नुक्कड़ सभा संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे ग्राम राजना आश्रम में परमपूज्य गुरुजी से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जी शाम 6.30 बजे जामसांवली श्री हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन करेंगे। शाम 7 बजे सौंसर पहुंचकर और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित क्षेत्रीय विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। गांधीचौक में सभा और रोड शो में शामिल होंगे।
रात्रि 10.45 बजे भोपाल पहुचेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें