Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Maharashtra CM: ‘अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कभी CM नहीं बनेंगे’, शपथ ग्रहण से पहले संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 5, 2024

Sanjay Raut: शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा अब शिंदे का समय खत्म हो गया है। दो साल का ही था। उनकी जरुरत थी वो अब पूरी हो गई है। अब शिंदे इस राज्य में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में आज सीएम का शपथ ग्रहण समारोह (Maharashtra CM Oath Ceremony) होगा। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब शिंदे का समय खत्म हो गया है। दो साल का ही था। उनकी जरुरत थी वो अब पूरी हो गई है। अब शिंदे इस राज्य में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते है। बीजेपी की एक लाइन हमेशा रही है राजनीति में कि जो इनके साथ काम करते है उनकी पार्टी तोड़ देते है। खत्म कर देते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राज्य के मुख्यमंत्री होंगे उनके पास बहुमत है। 

महायुति के अंदर गड़बड़ है’

संजय राउत ने कहा बहुमत होने के बाद भी 15 दिन तक ये सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका मतलब है कि पार्टी के अंदर या महायुति (Mahayuti) में कुछ ना कुछ गड़बड़ है और कल से ये गड़बड़ आपको दिखने लगेगी। ये देश हित में काम नहीं करते ये अपने स्वार्थ के लिए एक साथ आए है । जो नतीजे महाराष्ट्र में आए है उसके खिलाफ राज्य की जनता गांव-गांव में सड़क पर आई है कि हमें ये नतीजे ये निर्णय मंजूर नहीं है। फिर भी राज्य को मुख्यमंत्री मिल रहा है आज शपथ लेंगे। हम उनका अभिनंदन करते है और आने वाला जो समय आपको कुर्सी पर बैठने का मिलेगा आप महाराष्ट्र के हित के लिए काम करिए। 

देवेंद्र फडणवीस लेंगे शपथ

महाराष्ट्र में बुधवार को बीजेपी ने अपने नेता का चुनाव किया था। बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना था। आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहम समारोह आजाद मैदान में आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति में शपथ ग्रहण से पहले कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे है और डिप्टी सीएम पद के लिए नहीं मान रहे है। वे गृह विभाग मांग रहे है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने शिंदे को गृह विभाग देने से मना कर दिया है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें